IPL 2026 का क्वालिफायर-2 मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। राजस्थान ने मु्ल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। राजस्थान ने 19 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए हैं। रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। वैभव सूर्यवंशी 47 बल पर 96 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के जमाए। सूर्यवंशी पिछली चार पारियों में 90 से 100 के बीच में आउट हुए। यशस्वी जायसवाल (1), ध्रुव जुरेल (7), रियान पराग (11), दासुन शनाका (3), जोफ्रा आर्चर (7) आउट हो चुके हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा।
इम्पैक्ट ऑप्शंस: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट ऑप्शंस: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान।
सूर्यवंशी 96 रन बनाकर आउट
18वें ओवर में रबाडा की बॉल पर सूर्यवंशी शॉर्ट और ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर अपर कट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सही तरीके से टाइम नहीं हुई और थर्ड मैन की दिशा में हवा में चली गई। वहां प्रसिद्ध कृष्णा ने कैच पकड़ लिया। सूर्यवंशी 47 गेंदों में 96 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

