मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज IPL-2026 का एलिमिनेटर-2 मुकाबला खेला जाएगा। इसमें गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने होंगी। टॉस 7 बजे होगा। इसके बाद साढ़े 7 बजे से मैच स्टार्ट हो जाएगा। हालांकि इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के वैज्ञानिक शिवेंद्र सिंह ने कहा कि चंडीगढ़-मोहाली में 60% से 70% बारिश की संभावना है। यहां दोपहर बाद में बारिश हो सकती है। अगर बारिश से मैच में खलल पड़ा तो मुकाबला रद्द होने पर RR को नुकसान होगा। पॉइंट टेबल के हिसाब से GT फाइनल में पहुंच जाएगी। इस एलिमिनेटर-2 के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं रखा गया है।
SRH को हरा एलिमिनेटर-2 में पहुंची RR
न्यू चंडीगढ़ में 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और RR के बीच पहला एलिमिनेटर मैच हुआ था। जिसमें वैभव सूर्यवंशी के 29 गेंदों पर 97 रन की बदौलत RR ने पहले खेलते हुए 243 रन बना दिए। जिसे चेज करने उतरी SRH की टीम 196 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिससे SRH टूर्नामेंट से बाहर हो गई और RR ने एलिमिनेटर-2 के लिए क्वालिफाई कर लिया। इस मैच में सूर्यवंशी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैट्समैन भी बने। GT से भी इसी ग्राउंड में मुकाबला है, इस लिहाज से RR की टीम और फैंस को उम्मीद है कि सूर्यवंशी आज के मैच में फिर छक्के लगाते नजर आएंगे

