अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई। ये घटना 9 दिसंबर, 2022 की है। दोनों सेनाओं के सैनिकों के बीच ये झड़प तवांग में हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस झड़प में दोनों देशों के कई जवान घायल हो गए हैं। अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर में LAC के कुछ क्षेत्रों में अलग-अलग धारणा के क्षेत्र हैं, जहां दोनों पक्ष अपने दावे की सीमा तक क्षेत्र में गश्त करते हैं.। यह विवाद साल 2006 से चला रहा है। 9 दिसंबर 2022 को चीन के सैनिक तवांग सेक्टर में LAC तक पहुंचना चाह रहे थे, जिसका भारतीय सैनिकों ने दृढ़ता से मुकाबला किया। इस आमने-सामने की लड़ाई में दोनों पक्षों के कुछ सैनिकों को मामूली चोटें आईं। दोनों पक्ष तुरंत क्षेत्र से हट गए है। घटना के बाद क्षेत्र में दोनों देशों की सेनाओं के कमांडर के बीच फ्लैग मीटिंग हुई।
इससे पहले 15 जून 2020 को लद्दाख के गलवान घाटी इलाके में भारत और चीन के बीच झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे, जबकि चीन के 38 सैनिक मारे गए थे। हालांकि चीन चार सैनिक मारे जाने की बात ही कबूली थी।