चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ में भारी गर्मी पड़ रही है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने पंजाब और चंडीगढ़ में आज सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। 28 मई से मौसम में बदलाव की संभावना है। बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन जिलों में सीवियर हीट वेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने 27 मई के लिए मोहाली, पटियाला, लुधियाना, बठिंडा, मानसा और संगरूर समेत कई जिलों में सीवियर हीटवेव की चेतावनी जारी की है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।
28 मई से बदलेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 मई को पंजाब के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल सकता है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। खासतौर पर मोहाली, पटियाला, रूपनगर, होशियारपुर और गुरदासपुर में मौसम खराब हो सकता है।
6 से 8 डिग्री तक गिर सकता है तापमान मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 और 30 मई को हल्की से मध्यम बारिश होने के बाद तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
अगले 3 कैसे रहेगा मौसम…
- 28 मई: पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में अलग-अलग जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, तरनतारन, बरनाला और संगरूर में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती हैं। दूसरी तरफ फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, मानसा, तरनतारन, बरनाला और संगरूर में लू चलने की संभावना जताई गई है।
- 29 मई: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में अलग-अलग जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
- वहीं तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
- पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, बरनाला, मानसा, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
- 30 मई: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में अलग-अलग जगहों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
- पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

