चंडीगढ़: CJI की स्टेटमेंट के बाद शुरू हुआ ‘कॉकरोच’ डिजिटल मूवमेंट की हरियाणा में भी एंट्री हो गई है। इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा-मैं उस जनरेशन से हूं जिसे आलसी और कॉकरोच कहा गया, इस तरह मैं कॉकरोचों का पहला विधायक हुआ।
वहीं, रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की-
मैंने आज सुना कि उनका (कॉकरोच जनता पार्टी) ट्विटर अकाउंट बैन कर दिया गया है, नोटबंदी और वोट बंदी के बाद BJP अब लाई है ‘कॉकरोच बंदी।

इधर, रोहतक में कई मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसमें प्रदर्शनकारियों के हाथों में ‘मैं भी हूं कॉकरोच’ के बैनर थे। रेवाड़ी में कुछ संगठनों ने कॉकरोच नाम से सोशल मीडिया ग्रुप बनाकर उनमें जॉइनिंग शुरू कराई है। जबकि, भारतीय किसान यूनियन से जुड़े पानीपत के एडवोकेट सुधीर जाखड़ ने तो कॉकरोच जनता पार्टी को रजिस्टर्ड कराने के लिए इलेक्शन कमिशन में आवेदन कर दिया है।
- विधायक ने सोशल मीडिया लाइव होकर समर्थन दियाः रानिया से विधायक अर्जुन चौटाला ने सोशल मीडिया लाइव में कहा-विधायक बनने से पहले मैं उसी युवा पीढ़ी का हिस्सा हूं, जिसे बेरोजगार, आलसी और “कॉकरोच” जैसे शब्दों से संबोधित किया गया। जिन युवाओं को आलसी और पैरासाइट कहा जा रहा है, उन्हीं से देश सेवा, सेना में भर्ती और जागरूक नागरिक बनने की उम्मीद भी की जाती है। मूवमेंट लोकप्रिय होने के बाद रातों-रात कॉकरोच जनता पार्टी का सोशल मीडिया पेज बंद कर दिया गया। कॉकरोच को दस बार भी कुचलोगे तो भागना आपको ही पड़ेगा।
- सांसद दीपेंद्र ने समर्थन में पोस्ट कीः कॉकरोच जनता पार्टी’ के X हैंडल को ब्लॉक किए जाने पर भड़के कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा. BJP पर निशाना साधा। लिखा-आज सुना कि उनका ट्विटर अकाउंट बैन कर दिया गया है. नोटबंदी और वोट बंदी के बाद BJP अब लाई है ‘कॉकरोच बंदी’। अगर कोई इस तरह से सोशल मीडिया पर आपकी बुराई करता है, तो आप उसका अकाउंट बंद करवा देते हैं, डेमोक्रेसी में यह बिल्कुल गलत है। मेरा मानना है कि यह मूवमेंट युवाओं, उनके बीच गहरे गुस्से और BJP के बनाए उस खराब सिस्टम की झलक है।
- रोहतक में कॉकरोच के बैनर के साथ प्रदर्शनः नीट पेपर लीक जैसे युवाओं को कई मुद्दों को लेकर शुक्रवार को संगठनों ने मिलकर प्रदर्शन किया। इसमें शामिल लोग कॉकरोच जनता पार्टी का बैनर लेकर चले। जिस पर लिखा था नीट मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें। इस दौरान हाथों में मैं भी हूं कॉकरोच की तख्तियां ले रखी थी।

