मोहाली: पंजाब में NEET के एग्जाम देने वाले बच्चे सरकारी बसों में फ्री में जा सकेंगे। इस बारे में CM भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर लिखा- कई गरीब बच्चे NEET का पेपर देते हैं। उनके पास सेंटर में जाने के किराए के पैसे भी नहीं होते। अभी जब अरविंद केजरीवाल ने NEET के बच्चो से बात की तो बच्चों ने मदद करने की मांग की। 21 जून को NEET का पेपर है। इसको लेकर पंजाब सरकार ने निर्णय लिया है कि 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की सभी बसों में NEET की परीक्षा देने जा रहे सारे बच्चों का किराया माफ होगा। आपका एडमिट कार्ड दिखा दो, आपकी टिकट नहीं लगेगी।
