हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) के 12वीं के परिणामों में रेवाड़ी जिले के गांव जांट की रहने वाली दीपिका ने 500 में से 499 अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है। उन्होंने विवेकानंद विद्या मंदिर, चिल्लर से पढ़ाई की और बेटियों के दबदबे को बरकरार रखते हुए इतिहास रचा। समाजशास्त्र के लेक्चरर अशोक मेघवाल की इस होनहार बेटी दीपिका की इस सफलता की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने इसके लिए कोई भारी-भरकम कोचिंग नहीं ली। उन्होंने पूरी तरह सेल्फ स्टडी पर भरोसा किया और प्रतिदिन 6 से 7 घंटे लगन के साथ पढ़ाई की। वह आईएएस बनना चाहती हैं। वहीं, रुड़की (रोहतक) के कन्या गुरुकुल की उदिता 500 में से 498 नंबर लेकर स्टेट में दूसरे नंबर पर रही। उसका अपनी सक्सेस का मंत्र बताया कि वह पूरी तरह अपनी पढ़ाई को लेकर फोकस रही। अब उसका सपना एनडीए में जाने का है।
उधर, 500 में से 497 अंक हासिल क स्टेट में थर्ड टॉपर बनीं योगिता ने कहा कि उसका सपना भी आईएएस बनना है। वो 7 घंटे पढ़ाई करती थी। मोबाइल सिर्फ पढ़ाई के लिए इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया पर उसका कोई भी अकाउंट नहीं है।

