मोहाली: पंजाब में सोमवार को भाजपा के दो ऑफिसों में हंगामे और तोड़फोड़ की गई। मोहाली के जीरकपुर में 5 नकाबपोश युवक भाजपा ऑफिस में घुस गए और दीवारों व पोस्टरों पर इंक फेंककर हंगामा किया। आरोप है कि युवकों ने भाजपा नेता गुरदर्शन सैनी की तस्वीर पर भी इंक फेंकी। घटना के दौरान ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी कुछ देर बाद मौके से फरार हो गए। वहीं, तरनतारन में भी भाजपा ऑफिस पर हमला हुआ। 15 से 20 लोगों का समूह अचानक ऑफिस में दाखिल हुआ और वहां जमकर हंगामा किया। आरोप है कि हमलावरों ने ऑफिस में तोड़फोड़ की, कुर्सियां और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया व नारेबाजी भी की। इस दौरान ‘पंजाब एकता जिंदाबाद’ और ‘भाजपा मुर्दाबाद’ के पोस्टर भी फेंके गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। यहां भाजपा जिला प्रधान हरजीत सिंह संधू ने बताया कि वह किसी प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे, तभी 15 से 20 लोग ऑफिस में घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर लगातार नारेबाजी कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे।

तरनतारन भाजपा ऑफिस पर हमला, 1 युवक पकड़ा
तरनतारन में भी भाजपा के ऑफिस पर हमला हुआ। सोमवार दोपहर के वक्त करीब 15 से 20 लोगों अचानक ऑफिस में घुस आए और जमकर हंगामा किया। हमलावरों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की औरनारेबाजी करने लगे। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। भाजपा नेताओं के अनुसार, हमलावरों ने ऑफिस के अंदर घुसते ही कुर्सियां और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान पंजाब एकता जिंदाबाद और भाजपा मुर्दाबाद के पोस्टर भी फेंके गए। भाजपा जिला प्रधान हरजीत सिंह संधू ने बताया कि वह किसी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान 15 से 20 लोग ऑफिस में दाखिल हुए और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी।
घटना के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक हमलावर को पकड़ लिया था, लेकिन उसके अन्य साथी उसे छुड़ाकर वहां से ले जाने में सफल रहे। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। तरन तारन के SSP सुरेंद्र लांबा ने कहा कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों को सामने लाया जा सके।

