गुरुग्राम: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को गुरुग्राम में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में शामिल हुए। वह खांडसा चौक से एसडी स्कूल तक एक किलोमीटर पैदल चले। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा, “बृजेंद्र को इस यात्रा से बहुत फायदा होगा, क्योंकि हरियाणा की जो पल्स (नब्स) है, वह आपने लोगों से सुनकर समझी। आप (बृजेंद्र) हजारों किलोमीटर चले। आपकी मेहनत सबने देखी। मेरा पूरा सपोर्ट आपके साथ है। कांग्रेस पार्टी में हमारे जो युवा नेता हैं, उन सबको जनता के बीच में इस तरह की यात्रा करनी चाहिए।” PM नरेंद्र मोदी पर राहुल ने कहा- आपा सारा डेटा नरेंद्र मोदी ने अमेरिका को पकड़ा दिया। इसके दो कारण हैं, सबसे पहला कारण एपस्टीन फाइल। नरेंद्र मोदी की पूरी हिस्ट्री उस फाइल में है। ट्रंप कहता है कि नरेंद्र मोदी का करियर एक मिनट में खत्म कर दूंगा। दूसरा कारण अडाणी है। अमेरिका में इसके ऊपर क्रिमिनल केस है। ये केस अडाणी पर नहीं है, ये नरेंद्र मोदी पर है। मोदी और अडाणी एक हैं। कंपनी का नाम अडाणी है, लेकिन नाम मुदाणी होना चाहिए।
वहीं बृजेंद्र सिंह ने कहा-
यह यात्रा हमने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर शुरू की है। हम 2700 किलोमीटर पैदल चल चुके हैं। अभी पांच हलके बाकी हैं। राहुल गांधी के आने से ये यात्रा आज पूर्ण हो चुकी है।


