पंचकूला: हरियाणा पुलिस भर्ती में पारदर्शिता और सटीक समय मापन सुनिश्चित करने के लिए फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) के दौरान दौड़ के समय अभ्यर्थियों के पैरों में RFID (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) चिप या आधुनिक सेंसर तकनीक का उपयोग किया जाएगा। पुलिस भर्ती के पुरुष उम्मीदवारों को 2.5 किलोमीटर की दौड़ 12 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 1 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी। दौड़ के दौरान पैरों में लगने वाली ये हाईटेक चिप समय और कदमों की सटीक की गणना करेंगी। जिससे भर्ती सिस्टम में पूरी पारदर्शिता बनी रहेगी। वहीं स्क्रीन पर भी सामने कैंडिडेट को समय दिखाई देगा।
ग्राउंड में लगाए जा रहे हैं CCTV कैमरे
पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हरियाणा स्टाफ सिलेक्श कमीशन द्वारा PST के लिए CCTV कैमरे लगवाए जा रहे हैं। एजेंसियां करीब 15 मई तक इन कार्यों को पूरा करेंगी, जिसके बाद PST का शैड्यूल जारी किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि 20 मई के आसपास PST का पहला बैच शुरू होगा।
सुबह व शाम के सत्र में PST
हरियाणा स्टाफ सिलेक्श कमीशन के अधिकारी PST सुबह व शाम के सत्र में करवाने की तैयारी कर रहे हैं। क्योंकि गर्मी के मौसम के चलते कैंडिडेट को दिक्कत हो सकती है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबलूेंस व ORS मौके पर रखा जाएगा। शुरूआती चरण में हर दिन 500 कैंडिडेट बुलाए जा सकते हैं, उसके बाद संख्या बढ़ाई जाएगी।

