Wednesday, May 6, 2026
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home चंडीगढ़

बैंक घोटाले में अकाउंट ऑफिसर को गिरफ्तारी का डर था: CFO की बर्खास्तगी का पता चलते ही हरियाणा सचिवालय की आठवीं मंजिल से छलांग लगाई

May 5, 2026
0
बैंक घोटाले में अकाउंट ऑफिसर को गिरफ्तारी का डर था: CFO की बर्खास्तगी का पता चलते ही हरियाणा सचिवालय की आठवीं मंजिल से छलांग लगाई

चंडीगढ़: हरियाणा में IDFC फर्स्ट बैंक से जुड़े ₹590 करोड़ के घोटाले में हरियाणा पावर जनरेशन कॉपोर्रेशन लिमिटेड (HPGCL) के अकाउंट ऑफिसर के सुसाइड के मामले में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, विभाग के चीफ फाइनेंस ऑफिसर (CFO) अमित दीवान की बर्खास्तगी के बाद बलवंत सिंह को अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार को अमित दीवान के बर्खास्तगी के आदेश का पता चलते ही बलवंत सिंह चंडीगढ़ में हरियाणा सचिवालय के लिए रवाना हो गए। पांचवीं मंजिल पर विजिटर पास लेने के बाद बलवंत सचिवालय में रैंप के रास्ते आठवीं मंजिल पर पहुंचे, जहां उन्होंने पहले अपना मोबाइल बाहर रखा और फिर छलांग लगा दी। बैंक घाेटाले के मामले की जांच अब CBI के पास है। यह भी सामने आया है कि CBI ने सोमवार सुबह 11 बजे बलवंत को पूछताछ के लिए बुलाया था। बलवंत ने अधिकारियों से अतिरक्त समय मांगते हुए दोपहर 3 बजे पहुंचने की बात कही। इसी दौरान उन्होंने सुसाइड कर लिया। फिलहाल सेक्टर-3 पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। शव को सेक्टर-16 के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जिसका आज पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

झज्जर के रहने वाले, 2007 में नौकरी लगे

बलवंत सिंह (45) मूल रूप से झज्जर के मुंडाहेड़ा गांव के रहने वाले थे। वह बिजली निगम में 2007 में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। उनके दो भाई भी हैं- कृष्ण, वह आर्मी में कार्यरत हैं। दूसरे भाई अशोक हरियाणा रोडवेज में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बलवंत सिंह का परिवार काफी समय से पंचकूला के पास बलटाना के एकता विहार में रह रहा है। बलवंत सिंह के पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित HPGCL दफ्तर में तैनात थे।

सचिवालय में सुसाइड की सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सुबह 10.22 पर हुई सचिवालय में एंट्री

बलवंत सिंह सोमवार को विजिटल पास बनवाकर चंडीगढ़ के सेक्टर-1 में बने हरियाणा सचिवालय पहुंचे थे। यह पास सुबह 9:42 बजे जनरेट हुआ था। पास में उन्होंने पांचवीं मंजिल पर स्थित हरियाणा पावर जनरेशन कॉपोर्रेशन के कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स से ऑफिशियल वर्क के तहत मिलने का कारण बताया था। सचिवालय में उनकी एंट्री 10:22 पर हुई थी।

दोपहर 3 बजे आठवीं मंजिल से छलांग

दोपहर 2:50 बजे तक 5वीं से 8वीं मंजिल के बीच घूमते रहे। 3 बजे उन्होंने आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही सचिवालय में तैनात पुलिस कर्मचारी और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा। डॉक्टरों की टीम ने घटनास्थल पर व्यक्ति की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उनका मोबाइल जब्त कर लिया है और अंतिम कॉल, मैसेज व अन्य डिजिटल गतिविधियों की जांच की जा रही है, जिससे कई अहम राज खुलने की उम्मीद है।

SendShare196Tweet123Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.