कोलकाता: बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा ने 179 सीटें जीत ली हैं और 28 पर आगे है। टीएमसी ने 61 सीटें अपने नाम कीं और 18 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को सिर्फ दो सीट पर जीत मिली है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी।
भवानीपुर से सुवेंदु ने ममता को 15,114 वोटों से हराया। सुवेंदु के खिलाफ यह उनकी लगातार दूसरी हार है। 2021 विधानसभा चुनाव में सुवेंदु नंदीग्राम से ममता के खिलाफ जीते थे। ममता हार से पहले ही काउंटिंग सेंटर से निकल गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि, मुझे अंदर धक्का दिया और पीटा गया। यहां दोबारा काउंटिंग होनी चाहिए।

