हिसार: हरियाणा BJP विधायक ने सोनीपत के धनाना आश्रम पहुंचकर रामपाल को दंडवत प्रमाण किया। घुटनों के बल धरती पर बैठकर रामपाल के पैर छुए। रणधीर पनिहार का रामपाल के साथ एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पनिहार रामपाल के सामने हाथ जोड़े खड़े हैं। विधायक पनिहार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पर रामपाल का आभार जताया। विधायक से तारीफ सुनकर रामपाल भी गदगद नजर आया और कहा- हम तो मानवता के लिए ऐसे ही सेवा करते रहेंगे। रामपाल देशद्रोह मामले में जमानत मिलने के बाद रामपाल अब पूरा दिन आश्रम में ही रहता है। लोगों, राजनेताओं से मुलाकात करता है। अब अगली पेशी पर रामपाल को खुद कोर्ट में पेश होना होगा।

10 अप्रैल को जेल से छूटा था रामपाल
बता दें कि हिसार के सतलोक आश्रम प्रकरण में दर्ज देशद्रोह के मामले में रामपाल 10 अप्रैल को जमानत पर बाहर गया था। वह सोनीपत जिले के धनाना स्थित सतलोक आश्रम में अपने परिवार के साथ रह रहा है। रामपाल के वकील सचिन दास के अनुसार, रामपाल को जमानत अवधि तक अपने घर (सोनीपत जिले के धनाना) में ही रहेगा। वह पब्लिक के बीच सत्संग नहीं कर सकते। उन्हें कोर्ट में हर पेशी पर व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा। अब उनकी अगली पेशी 16 मई को है। रामपाल के साथ उनकी खास महिला सेविका बबीता और मनोज भी जेल से रिहा हुए थे। दोनों अब भी रापपाल की सेवा कर रहे हैं।

