Monday, April 20, 2026
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home चंडीगढ़

चंडीगढ़ में जनगणना हुई शुरू: मुख्य सचिव ने पोर्टल पर स्वगणना की, डीसी बोले- 30 तक चलेगी प्रक्रिया

April 16, 2026
0
चंडीगढ़ में जनगणना हुई शुरू: मुख्य सचिव ने पोर्टल पर स्वगणना की, डीसी बोले- 30 तक चलेगी प्रक्रिया

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 की प्रक्रिया आज (16 अप्रैल) से शुरू हो गई। मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद ने आज ऑनलाइन जनगणना पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक स्व-गणना पूर्ण किया। इस मौके जनगणना संचालन निदेशालय यूटी नवजोत खोसा, व डीसी निशांत कुमार भी हाजिर रहे। इसमें कुल 33 सवालों के जवाब आपको ऑनलाइन भरने होंगे। पोर्टल पर हर तरह की जानकारी उपलब्ध रहेगी। यह प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी। ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद 1 मई से कर्मचारी लोगों के घरों में जाएंगे और डेटा का मिलान करेंगे। अगर किसी उत्तर में कोई त्रुटि है तो उसे दुरुस्त किया जाएगा। देश में जनगणना की शुरुआत वर्ष 1872 में हुई थी और यह ‘जनगणना अधिनियम 1948’ व ‘जनगणना नियम 1990’ के तहत करवाई जाती है। पिछली जनगणना 2011 में हुई थी, जबकि 2021 की जनगणना कोविड-19 के कारण टाल दी गई थी।

अब जानिए डीसी ने क्या कहा –

1. डीसी ने बताया कि स्वयं गणना की सुविधा 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इस प्रक्रिया में घर की स्थिति से संबंधित सरल और बुनियादी प्रश्न पूछे जाते हैं, जैसे छत, दीवार और फर्श का मटेरियल, घर में उपयोग होने वाला ईंधन तथा परिवार द्वारा खाए जाने वाले अनाज की जानकारी।

2. डीसी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया को पूरा करने में केवल 10 से 15 मिनट का समय लगता है। यदि फॉर्म भरते समय इंटरनेट कनेक्शन बाधित हो जाता है, तो चिंता की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इंटरनेट पुनः चालू होने पर डाटा स्वतः सबमिट हो जाता है।

3. यदि किसी नागरिक को इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे सहायता के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1855 पर संपर्क कर सकते हैं। 30 अप्रैल के बाद, जो लोग स्व-गणना नहीं कर पाएंगे, उनके घर प्रगणक जाकर अपने मोबाइल फोन या टैबलेट के माध्यम से जानकारी दर्ज करेंगे। जिन नागरिकों ने पहले ही पोर्टल पर जानकारी भर दी है, उनके पास प्रगणक केवल उनकी रेफरेंस आईडी का सत्यापन करेंगे। यह पूरी प्रक्रिया चंडीगढ़ में 30 मई तक संपन्न करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिस भाषा को जानते हैं, उसमें भरें जानकारी

इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। डाटा इकट्ठा करने के लिए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को खुद अपनी जानकारी भरने का विकल्प भी दिया गया है। लोग जिस भाषा में बोल सकते हैं, उसी में जानकारी दे पाएंगे। इस पोर्टल पर 16 भाषाओं में जानकारी भरने की सुविधा होगी। कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे। जानकारी भरने के बाद एक यूनिक आईडी जारी होगी, जिसकी बाद में कर्मचारी घर-घर जाकर पुष्टि करेंगे।

2045 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाए

चंडीगढ़ प्रशासन ने जनगणना के लिए विशेष तैयारियां की हैं। 2045 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए हैं। पहले चरण के लिए 2250 गणनाकार और 375 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं, जिनमें अधिकतर स्कूल शिक्षक शामिल हैं, जो कि लोगों के घरों में पहुंचेंगे।

SendShare196Tweet123Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.