चंडीगढ़: पंजाब में बारिश से फसलों को हुए नुकसान व आरडीएफ जैसे मुद्दों को लेकर शुक्रवार को सीएम भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की है। उन्होंने केंद्र से मांग की है कि एक तो फसलों को नुकसान हुआ है, उसका जायजा लेने के लिए तुरंत टीम भेजी जाए, ताकि किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई की जा सके। केंद्र ने टीमें भेजने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने दलील दी है कि आरडीएफ के करीब 9000 करोड़ रुपए तुरंत जारी किए जाएं। उन्होंने केंद्र सरकार को विकल्प दिया कि अगर केंद्र पैसे जारी कर देता है, तो वह केस वापस लेने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र राशि किश्तों में जारी कर दें।
