अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से पहले इजराइल और पाकिस्तान के बीच विवाद बढ़ गया है। इसकी शुरुआत तब हुई जब पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इजराइल पर लेबनान में नरसंहार करने का आरोप लगाया। आसिफ ने कहा-इजराइल के पीएम ऑफिस ने आसिफ के बयान को आपत्तिजनक बताया। उन्होंने कहा कि यह बयान इजराइल को खत्म करने की मांग जैसा है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता, खासकर उस देश से जो खुद को शांति वार्ता का मध्यस्थ बता रहा हो। इजराइल की प्रतिक्रिया के बाद ख्वाजा आसिफ ने पोस्ट हटा दी। दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच शनिवार को सीजफायर को लेकर अहम बातचीत होने वाली है। रॉयटर्स के मुताबिक यह वार्ता पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होगी।
अमेरिकी डेलिगेशन आज इस्लामाबाद पहुंचेगा
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत शनिवार को इस्लामाबाद के आलीशान होटल सेरेना में होगी। इसके लिए अमेरिकी डेलिगेशन आज यानी शुक्रवार को इस्लामाबाद पहुंचेगा, जबकि ईरानी डेलिगेशन पहले ही पहुंच चुका है। इस बैठक में अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस टीम का नेतृत्व करेंगे। ईरानी मीडिया के अनुसार संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

