लुधियाना: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस नैना घई ने फेमस पंजाबी कलाकार और म्यूजिक प्रोड्यूसर भिंदा औजला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नैना कहा कि औजला ने उनके साथ धोखाधड़ी की। उसे मेंटल टॉर्चर किया। नैना घई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की। जिसमें कहा कि लोग अपने स्वार्थ के लिए दूसरों की भावनाओं और इमोशंस के साथ खेलते हैं, पर वे भूल जाते हैं कि उनके घर में भी बेटी है।
जो आज आप किसी और की बेटी के साथ कर रहे हैं वही कल आपकी बेटी के साथ भी होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें पिछले डेढ़ साल से मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा
मुझे इतना मेंटल अपसेट किया गया कि सारा ब्लेम मेरे सिर पर डाल दिया गया। हर बात के लिए मुझे कसूरवार ठहराया गया। मैंने बिना किसी स्वार्थ, बिना पैसे और बिना लालच के सेवा की। लेकिन बदले में मुझे यह सब कुछ मिल रहा है।


नैना ने लिखा है कि उसके पास भिंदा औजला के खिलाफ सारे सबूत (एविडेंस) पड़े हैं। भिंदा ने मेरे साथ बहुत गलत किया है। भगवान सब देख रहा है इसे इसके कर्मों की सजा जरूर मिलेगी।\
- भगवान तुम्हें कभी नहीं छोड़ेगा: नैना घई ने भिंदा औजला को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा है कि मुझे नहीं पता मुझे यह बात करनी चाहिए या नहीं, मैं हर किसी को यह बात नहीं कह रही। भगवान बहुत बड़ी चीज है। इंसान आपको छोड़ सकता है, पर भगवान कभी नहीं छोड़ेगा।
- इमोशंस के साथ खेलते हो: नैना ने कहा कि तुम अपने स्वार्थ के लिए किसी के इमोशंस के साथ खेलते हो। तुम भूल जाते हो कि आपके घर में भी एक बेटी है। जो तुम किसी के साथ कर रहे हो वो आपकी बेटी के साथ भी होगा। इमोशंस से खेलने से आपको कोई फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे लोगों को जवाब आखिर में भगवान ही देता है। भगवान बैठा है। जब किसी की बेटी की हाय लगती है तो तब हम कहते हैं कि क्या गलत किया।

