तेल अवीव/तेहरान: ईरान के हमले में एक अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को नुकसान पहुंचने की खबर है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक हमले के बाद जेट को मिडिल ईस्ट के एक अमेरिकी एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बताया कि यह स्टेल्थ फाइटर जेट ईरान के ऊपर एक कॉम्बैट मिशन पर था, तभी उस पर हमला हुआ। हालांकि विमान सुरक्षित उतार लिया गया और पायलट पूरी तरह सुरक्षित है। इस घटना की जांच की जा रही है।
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कथित तौर पर अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को ईरान के ऊपर निशाना बनाते हुए दिखाया गया है। हालांकि इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। रिपोर्ट के अनुसार, यह पहली बार हो सकता है जब इस जंग के दौरान ईरान ने किसी अमेरिकी सैन्य विमान को निशाना बनाया हो। F-35 दुनिया के सबसे एडवांस लड़ाकू विमानों में गिना जाता है और इसकी कीमत 100 मिलियन डॉलर से अधिक होती है।
रान ने F-35 पर हमले का वीडियो जारी किया
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कथित तौर पर अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को ईरान के ऊपर निशाना बनाते हुए दिखाया गया है। हालांकि इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।

