मोहाली: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। बीती रात से ही कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं और बादल छाएं हुए हैं। मौसम विभाग ने आज (15 मार्च) के लिए गरज-चमक के साथ आंधी, तेज हवाएं और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। पिछले 24 घंटे में तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, यह भी सामान्य तापमान से 3.3 डिग्री अधिक है। सबसे अधिक तापमान श्री आनंदपुर साहिब में 32.3 डिग्री दर्ज किया गया है। 17 मार्च को छोड़कर 20 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहेगा।
सुबह पौने नौ बजे का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने सुबह पौने नौ बजे तक गरज, आसमानी बिजली चमकने और तेज हवाओं के चलने का अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट तहसील स्तर पर है। इस दौरान सरदूलगढ़, बुढलाडा, लहरा, मानसा, सुनाम, संगरूर, बरनाला, तपा, धूरी, मलेरकोटला, मूनक, पातड़ां, समाना, पटियाला, नाभा, राजपुरा, डेरा बस्सी, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, मोहाली, तलवंडी साबो, अबोहर, मलोट, बठिंडा, गिद्दड़बाहा, फाजिल्का, रामपुरा फूल, जैतो, मुक्तसर का मौसम प्रभावित रहेगा।
इसके अलावा फाजिल्का के जलालाबाद, बस्सी पठाना, खन्ना, पायल, चंडीगढ़, खरड़, खमाणों, लुधियाना (पूर्व), चमकौर साहिब, समराला, बाघा पुराना, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, ज़ीरा, शाहकोट, पट्टी, सुल्तानपुर लोधी, तरनतारन, खडूर साहिब, निहाल सिंहवाला, रायकोट, जगराओं, लुधियाना (पश्चिम), फिल्लौर, नकोदर, कपूरथला, बाबा बकाला, अमृतसर-II, अमृतसर-I, बटाला, अजनाला, डेरा बाबा नानक, गुरदासपुर और पठानकोट का मौसम प्रभावित होगा।

