Thursday, February 12, 2026
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home हरियाणा

यमुनानगर में तीन तलाक बोलकर महिला को घर से निकाला: विवाहिता का आरोप- देवर ने किया रेप, पति ने दवाई देकर कराया गर्भपात

February 12, 2026
0
यमुनानगर में तीन तलाक बोलकर महिला को घर से निकाला: विवाहिता का आरोप- देवर ने किया रेप, पति ने दवाई देकर कराया गर्भपात

यमुनानगर: यमुनानगर के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला को तीन बार तलाक बोलकर घर से निकालने, मारपीट करने, देवर द्वारा रेप और जबरन गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत और जांच में तीन तलाक की पुष्टि होने के बाद आरोपी पति सहित सास, ससुर, देवर और एक अन्य महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, उसका निकाह वर्ष 2023 में उसमान युवक से हुआ था। शुरुआती कुछ दिनों तक सब सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति और ससुराल पक्ष द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। करीब छह माह बाद उसे पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध होने की जानकारी मिली। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और ससुरालियों ने भी पति का साथ दिया।

तीन लाख रुपए लाने का बनाया दबाव

महिला के अनुसार, गर्भवती होने पर पति उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर मारपीट की गई और पति ने साफ कह दिया कि वह किसी अन्य महिला से प्रेम करता है और उसी से शादी करेगा। जून 2024 में महिला ने बेटे को जन्म दिया, लेकिन इस दौरान भी ससुराल पक्ष ने कोई देखभाल नहीं की और अस्पताल का खर्च मायके वालों ने उठाया। बाद में उस पर मायके से तीन लाख रुपए लाने का दबाव बनाया गया।

पति ने तीन तलाक दिया और देवर ने रेप किया

आरोप है कि, 28 अप्रैल 2025 को ससुराल में हुए विवाद के दौरान महिला के साथ मारपीट की गई और पति ने तीन बार तलाक बोलकर संबंध खत्म करने की बात कही तथा उसे घर से निकालने का प्रयास किया। इसके बाद देवर द्वारा गलत नजर रखने और अकेला पाकर रेप करने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि धमकी के डर से वह चुप रही, लेकिन बाद में गर्भवती होने पर ससुराल पक्ष ने जबरन दवाई देकर गर्भपात करा दिया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

SendShare196Tweet123Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.