नई दिल्ली: देश में औसत महिला वेतनभोगी कर्मी की आय, औसत पुरुष वेतनभोगी कर्मचारी से लगभग 25% कम है। भारत में भी वेतनभोगियों का हिस्सा बढ़ रहा है, पर अब भी ये 23% ही है। देश में नौकरीपेशा की औसत मासिक आय अन्य काम करने वालों के मुकाबले ज्यादा है। 2024 में एक औसत वेतनभोगी कर्मचारी की मासिक आय करीब ₹21 हजार रही, जबकि स्वरोजगार वाले की ₹13,200 और अस्थायी या दिहाड़ी श्रमिकों की ₹9 हजार थी। यूं तो 2012 से 2024 के बीच नौकरीपेशा का औसत वेतन 90% बढ़ा, लेकिन महंगाई के साथ जोड़ें तो वेतन 4% घटा है।

