हरियाणा के पंचकूला में शनिवार को 18वें राष्ट्रीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेगा इवेंट के दौरान प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 61,000 से अधिक चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। सेक्टर-26 स्थित 50वीं वाहिनी ITBP परिसर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने चयनित 6000 अभ्यर्थियों को जॉइनिंग लेटर प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने कहा, पंजाब में सरहिंद के पास रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट और पंजाब की कानून व्यवस्था पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा, पंजाब में कानून व्यवस्था चिंता का विषय है। पंजाब सरकार का ध्यान समाज की रक्षा सुरक्षा में नही रहा की तरफ नहीं है पंजाब से अच्छे समाचार लगातार नहीं आ रही है जनता जागरूक हो रहे हैं। पंजाब की जनता जिम्मेदार सरकार को मौका देगी ऐसी उम्मीद है।
पीएम का रोजगार एक मिशन
पंचकूला में ITBP में आयोजित रोजगार मेले में शिरकत करने के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, लगातार रोजगार मेला के जरिए युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। आज 18वां रोजगार मेला आयोजित किया गया है। आज विभिन्न सरकारी सेवाओं में आए युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 61000 युवाओं को रोजगार मेले के जरिए नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। मनोहर लाल का मैं इन सभी युवाओं को शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर क्षेत्र की चिंता करते है और उसके मुताबिक फैसला सरकार लेती है। आज का युवा हमारे देश का भविष्य है और 2047 में विकसित भारत के रूप में आगे बढ़ेगा।

2047 में विकसित भारत के युवा साक्षी बनेंगे
मनोहर लाल खट्टर ने कहा, आज जो युवा चयनित हुए हैं यह 2047 के विकसित भारत के साक्षी बनेंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा देश की रक्षा का जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। युवाओं में यह भावना जागृत हुई है कि मैं खुद को देश की सेवा में समर्पित करता हूं। आज युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए है इनमें भी देश सेवा में युवाओं का काफी चयन हुआ है। युवा अग्निवीर में जुड़कर भी देश की सेवा के साथ काम कर रहे हैं।
हरियाणा में पर्ची-खर्ची से नौकरी बंद
पूर्व सीएम ने कहा, हरियाणा में भी पर्ची खर्ची का जो प्रचलन था वह बंद हुआ है। इससे पहले हरियाणा में युवा पढ़ाई में रुचि नहीं दिखते थे चूंकि योग्यता के आधार पर नौकरी नहीं मिलती थी। मनोहर लाल ने का बिना पर्ची बिना खर्च के जब से नौकरी मिली है युवा पढ़ाई में रुचि ले रहे हैं। मिशन मेरिट के चलते युवा आज लाइब्रेरी में जाकर पढ़ाई करते हैं और अपनी तैयारी करते हैं। हरियाणवी में नौकरी मैरिट से मिलने पर बहुत बड़ा बदलाव आया है। ल
पीएम मोदी का संदेश- युवा क्षमता ही भारत की सबसे बड़ी ताकत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पहल के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए पूर्व में कहा था, “भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है और हम अपनी युवा शक्ति को सबसे बड़ी ताकत मानते हैं। रोजगार मेला इसी आत्मविश्वास का परिणाम है। हमारी विदेश नीति से लेकर घरेलू योजनाओं तक, सब कुछ युवाओं के हितों पर केंद्रित है।” प्रधानमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि सरकार ने हाल ही में ‘प्रतिभा सेतु पोर्टल’ जैसा बड़ा कदम उठाया है, ताकि UPSC की अंतिम सूची तक पहुंचकर चयनित न हो पाने वाले मेधावी युवाओं की मेहनत व्यर्थ न जाए और निजी व सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाएं सीधे उनसे संपर्क कर सकें।

