Saturday, March 28, 2026
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home पंजाब

लुधियाना में व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या: सुसाइड नोट मिले

पत्नी समेत दो साथियों पर आरोप, बेटी के लिए लिखा-I LOVE YOU

January 17, 2026
0
लुधियाना में व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या: सुसाइड नोट मिले

लुधियाना:  पंजाब के लुधियाना में एक व्यक्ति ने चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। छत के किनारे लगी खिड़की से शव लटकता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घर की जब तलाशी ली तो मृतक के कमरे से सुसाइड नोट मिला।

जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके दो साथियों पर धारा 108 , 351 (2), 3 (5) BNS के तहत थाना डिवीजन नंबर 6 में मामला दर्ज कर लिया। मृतक काफी लंबे अर्से से लुधियाना में रहता है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को से सूचना मिली कि गली नंबर 23, नजदीक खुहीसर गुरुद्वारा साहिब, कोट मंगल सिंह नगर में एक मकान की छत के किनारे वाली खिड़की से एक नौजवान व्यक्ति फंदा लगाकर मर गया है। उसका शव गली में लटक रहा है। घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने मामला की जांच शुरू की।

कमरे में मिले 2 सुसाइड नोट

मृतक की पहचान जुनेद अहमद पुत्र अल्ताफ अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने जुनैद को फंदे से उतारा और उसे चेक किया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के परिजनों और आस-पास से पता किया गया लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। जिस पर मृतक जुनेद अहमद के शव को प्राइवेट व्हीकल के जरिए अगली कार्रवाई तक सिविल अस्पताल लुधियाना की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

जुनैद के मकान में बने कमरों को जब पुलिस ने इलाके के लोगों के साथ मिलाकर चेक किया तो कमरे में पड़े बेड पर 2 पर्चे हिंदी में लिखित सुसाइड नोट के मिले। इसके बाद पुलिस को पूरा मामला क्लियर हुआ। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर जुनैद की पत्नी लक्ष्मी, कृष्ण कंडा और लक्की उर्फ युवराज पर मामला दर्ज किया। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

अब पढ़िए मरने से पहले जुनैद ने सुसाइड नोट में क्या लिखा

“मैं जुनेद अहमद कोट मंगल सिंह गली नंबर 23 मकान नंबर 8760/2 का रहने वाला। मेरी बीवी लक्ष्मी ने 2 लड़कों के साथ मिलकर मुझे डराया धमकाया बहुत। जिनका नाम लक्की उर्फ युवराज भल्ला लोहारा का रहने वाला है। दूसरा कृष्ण कांडा जो कोट मंगल 21 नंबर गली का रहने वाला है। इन लोगों ने बिना किसी गवाह की मौजूदगी में मुझसे तलाक पेपर पर साइन करवाए जो कि खाली था। मुझे और मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। बहुत डराया धमकाया तब मुझे साइन करने पड़े। ये लोग मेरे बच्चे को भी मार देंगे। मेरी पुलिस प्रशासन से अपील है कि मेरे दोनों बच्चे जिनका नाम रूहल और लड़के का नाम दानिश है, उनको मेरे बाप के सुपुर्द कर दिया जाए जो कि लखनऊ में रहते हैं।

जिनका मोबाइल नंबर 9598405*** है। इन लोगों ने मेरे सर पर बहुत कर्ज चढ़ा दिया है, 3 से 4 लाख का। इनके पास मेरे क्रेडिट कार्ड भी है और इन्होंने मेरा फोन भी छीन लिया। मैं खुदकुशी करने जा रहा हूं। इन तीनों ने मुझे डरा धमका कर 1 और पेपर लिखवाया था। जिसमें इन लोगों ने लिखवाया था कि मैं मर जाऊं या मुझे कुछ भी हो इसके ये लोग जिम्मेदार नहीं पर सच तो ये है कि इन सब चीजों के मेरी मौत के ये तीनों ही जिम्मेदार होंगे। मैं सरकार और पुलिस प्रशासन से ये अपील करूंगा कि इन तीनों को उम्र कैद या फांसी की सजा हो। ये लोग बड़े लंबे समय से मेरे खिलाफ प्लान बना रहे थे। जिसका पता मुझे 4 से 5 दिन पहले चला। पुलिस प्रशासन से मेरी अपील है कि इन से मेरा सारा कर्ज चुकाया जाए ये लोग मेरा सारा कर्ज चुकाए 9803424*** नंबर चेक करे।

आप लोगों को सारी जानकारी मिल जाएगी। कृष्ण कांडा कहता है कि मैं जज का भी फैसला बदलवाने का दम रखता हूं मेरे अंडर में पुलिस है। मैंने DSP को थप्पड़ मारा है। मेरा न पुलिस कुछ बिगाड़ सकती है। न प्रधानमंत्री। मैं खुदकुशी करने जा रहा हूं जिसके तीनों ही जिम्मेदार है। उनको छोड़ना मत इन लोगों ने मेरी और मेरे बच्चों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। बस मेरी आखिरी 3 ख्वाहिशें है। मेरे बच्चों को मेरे पापा सौंपा जाए, मेरा सारा कर्ज इन तीनों से चुकाने को कहा जाए और मेरी लाश गुरु अंगद कॉलोनी की 7-10 गली में जो मस्जिद है उन्हें सौंपी जाए या फील्ड गंज जामा मस्जिद के उस्मान भाई शाही इमाम को सौंपी जाए और मेरी दुकान को भी जामा मस्जिद को सौंपी जाए। सामने वाली आंटी से बोलना मुझे माफ कर दे। मैंने और भी 2 लेटर लिखे है। जो कि मेरी दुकान के मालिक के पास है। जिसमें से 1 लेटर मेरी बेटी रूहल के हाथ का लिखा हुआ है। मेरे लिए सही मेरी बेटी के लिए हर्ष को छोड़कर सब पर कार्रवाई की जाए।

SendShare196Tweet123Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.