Friday, March 27, 2026
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home हरियाणा

हिसार में कट्‌टों में गोवंश के शव मिले: महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

पटेल नगर में अवैध बाड़े बना रखे थे

January 16, 2026
0
हिसार में कट्‌टों में गोवंश के शव मिले: महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

हिसार: हिसार शहर के पटेल नगर में कचरे के ढेर में गायों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस को मौके से कट्‌टों में और जमीन में दबे शव मिले हैं। इस मामले में पुलिस ने 4 महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है और खुले में पड़े शवों को एकत्रित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर अवैध बाड़े बनाकर रह रहे लोगों ने गायों को भगाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने पीछे दौड़कर उनको पकड़ा है। मौके पर गोरक्षा दल के सदस्य पहुंच गए हैं। गोरक्षकों ने बताया कि किसी ने उनको सूचना दी थी कि पटेल नगर में कचरे में गाय के शव पड़े हैं।

हिसार के पटेल नगर में अवैध बाड़े बनाकर रखे पशु व साथ में कट्‌टों में मृत पशु। - Dainik Bhaskar

मरी हुई मिली कई गाय

इसके बाद जब वह गए तो देखा कि यहां कई गाय मरी पड़ी है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी है। वहीं पीएलए चौकी इंचार्ज अनूप का कहना है कि इन गायों को जमीन में दफनाया गया था, मगर कुत्तों ने जमीन खोदकर निकाल लिया। पुलिस ने महिलाओं को पकड़ा है और उनसे पूछताछ कर रही है।

गोरक्षक बोले-कट्‌टों में बांधकर फेंका हुआ था

गोरक्षक जिज्ञासु ने बताया कि मेरे पास फोन आया था कि बहुत से गोवंश बीमार हैं। मैंने उसका ट्रीटमेंट किया। इसके बाद यहां आकर देखा तो गोवंश को कट्टों में बांधकर फेंका हुआ है। इनको कुत्ते खा रहे थे। करीब ऐसे सात से आठ गोवंश थे जिनको कट्‌टों में बांधकर फेंका हुआ था। इसके बाद मैंने अपनी टीम को सूचना दी है। बजरंग दल और गोरक्षा दल के सदस्य हमारे साथ हैं। हम मृत गायों को मिट्‌टी देंगे और ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाएंगे।

पटेल नगर में कई अवैध पशु बाड़े

बता दें कि पटेल नगर में कई अवैध पशु बाड़े हैं। कम्युनिटी सेंटर और रेलवे लाइन के आसपास कई लोगों ने अवैध रूप से पशुओं को बांधकर रखा हुआ है। इन पशु बाड़े में पशुओं को सिर्फ दूध के लिए बांधा जाता है इनको फिर सड़कों पर भटकने के लिए छोड़ जाता है। इससे सेक्टरों व आसपास के लोग परेशान रहते हैं। इस पशु बाड़ों पर नगर निगम कार्रवाई करती है तो यह पशुओं को भगा देते हैं। यदि इनके पशु निगम पकड़ ले तो यह गुंडागर्दी पर उतर जाते हैं। यह लोग बाइकों पर आते हैं और बेसहारा घूमने के बाद गायों को वापस दूध के लिए ले जाते हैं। पशुओं से निकले दूध को यह आसपास सप्लाई भी करते हैं।

 

 

 

SendShare196Tweet123Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.