गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में हेल्थ डिपार्टमेंट के एक फर्जी डिप्टी डायरेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। उसने एक प्रॉपर्टी डीलर से पैसे ऐंठने के लिए उसे झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी थी।
इतना ही नहीं, आरोपी ने अपनी पत्नी के जरिए प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ रेप की झूठी शिकायत भी महिला थाने में दर्ज कराई थी। इस केस को रफा-दफा करने के लिए वह प्रॉपर्टी डीलर से 16 लाख रुपए कैश मांग रहा था।
:
हालांकि, पकड़े जाने पर आरोपी ने बताया है कि वह MBBS डॉक्टर है। प्रॉपर्टी डीलर पर उसके पैसे बकाया थे, लेकिन वह लौटा नहीं रहा था। इसलिए, उसे धमकाकर और झूठे केस में फंसाकर रुपए निकालने की कोशिश की थी।
सेक्टर-50 थाना पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया और केस में कार्रवाई जारी है। आरोपी की पहचान नूंह के गांव मनुवास के रहने वाले कृष्ण कुमार जैलदार (42 वर्ष) के रूप में हुई है।

