सोनीपत: सोनीपत जिले के खरखौदा से भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। नगरपालिका में तैनात एक पटवारी पर अवैध निर्माण के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है, जिस पर विजिलेंस टीम ने कार्रवाई की है।बुधवार को विजिलेंस टीम ने खरखौदा नगरपालिका परिसर से संबंधित पटवारी को हिरासत में लिया। टीम ने आरोपी को औपचारिक पूछताछ और जांच प्रक्रिया में शामिल करने के लिए अपने साथ ले जाएगी।
मामला क्या था
सोनीपत के खरखौदा के गाँव बरोणा के रहने वाले शीलकराम ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने खरखौदा के सांपला रोहतक बाईपास पर 280 गज का मकान बनाया हुआ है। प्लॉट पर दो कमरे बनाए गए हैं और चार दीवारी की गई है। जहां पटवारी फूल कंवर ने तिलक राम को धमकी दी थी कि उसे गिरा दिया जाएगा और इसकी एवज में उसने ₹40 हजार की डिमांड की। जहां पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई थी। रोहतक एसीबी में 5 जनवरी को मामला दर्ज किया गया था। जहां रिश्वत की डिमांड की ऑडियो के आधार पर एसीबी इंस्पेक्टर जगजीत की अगुआई में कार्रवाई की है।

