गाजा: गाजा में सीजफायर के बावजूद अंदरूनी संघर्ष जारी है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक गाजा में 5 इजराइल समर्थित मिलिशिया ग्रुप (सिविलियन फोर्स) एक्टिव हो गए हैं। यह समूह गाजा के अलग-अलग इलाकों में हमास के सदस्यों को टारगेट करके हत्याएं कर रहे हैं। ये गैंग इजराइल के कब्जे वाले पूर्वी गाजा में काम कर रहे हैं और हमास को सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे ये अपना शासन बना सके। इजराइल इन्हें खुला समर्थन देता है।
इस महीने की शुरुआत में पॉपुलर फोर्सेस के नेता यासर अबू शबाब की हत्या हो गई थी। इजराइल ने इस गुट को सबसे ज्यादा समर्थन दिया था। हमास ने उनकी मौत पर खुशी मनाई, मिठाइयां बांटीं थी। अबू शबाब की मौत के बाद उनकी मिलिशिया कमजोर हुई। अब तक कई लड़ाके सरेंडर कर चुके हैं। इजराइल ने पहले कहा था कि अबू शबाब का गुट रफाह में पुनर्निर्माण की सुरक्षा करेगा। नेतन्याहू ने जून 2025 में माना था कि वे इन समूहों को सक्रिय कर रहे हैं।

