कोलकाता/गुवाहटी: पीएम नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल और असम के दो दिन के दौरे पर जाएंगे। इससे पहले उन्होंने बंगाल की ममता सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने X पर लिखा- पश्चिम बंगाल के लोगों को केंद्र सरकार की कई स्कीमों का फायदा मिल रहा है, लेकिन वे तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से परेशान हैं। PM ने लिखा है कि बंगाल में तृणमूल की जनता से लूटपाट और डराने-धमकाने की सारी हदें पार हो गई हैं। इसलिए आज BJP ही लोगों की एकमात्र उम्मीद है। मोदी बंगाल में 3,200 करोड़ रुपए और असम में 15,600 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शाम को गुवाहाटी पहुंचेंगे।
6 महीने में 5वीं बार बंगाल जा रहे मोदी
- 29 मई को अलीपुरद्वार गए थे। यहां उन्होंने 32 मिनट तक भाषण दिया था।
- 18 जुलाई को मोदी ने दुर्गापुर में 5000 करोड़ के प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी।
- 22 अगस्त को कोलकाता मेट्रो प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया था।
- 14-15 सितंबर को कोलकाता में हुए सशस्त्र बल सम्मेलन में पहुंचे थे।
- 20 दिसंबर को राणाघाट में जनसभा और प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन।

