कुरुक्षेत्र: हरियाणा में कुरुक्षेत्र के थानेसर से पूर्व विधायक साहब सिंह सैनी का निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार शाम 4 बजे पंचकूला के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे।
7 दिसंबर को वह 85 साल के हुए थे। वह कुरुक्षेत्र के सेक्टर-4 में अपने परिवार के साथ रहते थे। इनका अंतिम संस्कार कल सुबह करीब 11 बजे देवीदासपुरा के श्मशान घाट में किया जाएगा।
साहब सिंह सैनी 1982 में लोकदल के टिकट पर अपने पहले ही चुनाव में विधायक बने थे। उन्होंने 22,893 वोट हासिल करके कांग्रेस के ओमप्रकाश गर्ग को 2,195 वोटों से हराया था। इसके बाद वे कांग्रेस में भी रहे।
2014 में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। अब तक वह पार्टी में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य थे।

