इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन उज्मा खान ने मंगलवार को रावलपिंडी की अडियाला जेल में उनसे मुलाकात की। जेल से बाहर आकर उज्मा ने बताया कि भाई इमरान पूरी तरह ठीक हैं। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक मुलाकात हुई।

उज्मा ने बताया
इमरान खान की सेहत बिल्कुल ठीक है, लेकिन वे बेहद गुस्से में हैं। उन्हें मेंटली टॉर्चर किया जा रहा है और इस सब के लिए आसिम मुनीर जिम्मेदार हैं। उनकी बाहरी दुनिया तक कोई पहुंच नहीं है।

उन्होंने कहा कि वे आगे की जानकारी अपनी दोनों बहनों अलीमा खान और नौरीन खान से बातचीत के बाद शेयर करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुलाकात से पहले भी उज्मा ने अलीमा खान से काफी देर तक बातचीत की थी।

