लुधियाना: पंजाब के लुधियाना एक कस्बा में एक व्यक्ति का मुंह काला कर उससे मारपीट और दाढ़ी केस जबरी काटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति के परिजनों का आरोप है कि जिस महिला से वह मिलने उसके घर गया था उसी ने उसे अपने घर बुलाया था। वह महिला अक्सर उनके घर आकर बेटे को रोटी आदि भी व्यक्ति को देकर जाती थी। महिला के परिजनों ने किस बात पर उसका मुंह काला कर जूतों का हार पहना दाढ़ी केस काटे ये उन्हें भी नहीं पता। परिवार का कहना है कि पीड़ित व्यक्ति अमृतधारी है लेकिन पुलिस का कहना है कि पीड़ित व्यक्ति अमृतधारी नहीं है। दोनों पक्ष एससी समुदाय से हैं।

3 बच्चों की मां ससुराल से आई थी रूठकर
पीड़ित की मां ने बताया कि गांव की एक तीन बच्चों की मां अपने ससुराल से रूठकर मायके आई हुई थी और वह अकसर उनके बेटे को रोटी देने आती थी। मां के अनुसार उन्होंने यह मामला सरपंच को भी बताया था। मां ने आरोप लगाया कि उस महिला ने उनके बेटे को उसने बुलाया और फिर दोनों कहीं चले गए, जहां से महिला के परिवार वाले उन्हें ढूंढ़कर ले आए। उनका कहना है कि महिला के भाई और परिवार वालों ने उनके बेटे को पहले अपने घर फिर एक रिश्तेदार के घर और बाद में उटाला गांव के रास्ते में ले जाकर पीटा।
दाड़ी और केस काटकर किया मुंह काला
पीड़ित की मां का कहना है कि उन्हें आज सुबह पता चला कि उनके बेटे की दाढ़ी और केस काटकर, मुंह काला करके, गले में जूतों का हार डालकर गांव में एक नीम के पेड़ के नीचे खड़ा किया हुआ था। उनकी मांग है कि आरोपियों को सजा दी जाए। यदि लड़के ने गलती की है तो महिला भी बराबर की भागीदार है। उसके भी बाल काटे जाए।

