नई दिल्ली: दिल्ली ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों के निशाने पर आई फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर शिकंजा कस गया है। फरीदाबाद पुलिस ने भी एसीपी क्राइम वरुण दहिया की अगुआई में SIT बना दी है। यह टीम दिल्ली ब्लास्ट के लोकल कनेक्शन की जांच करेगी।
वहीं, मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग के आरोपों के बारे में तथ्यों को जानने के लिए ED गिरफ्तार चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी को यूनिवर्सिटी कैंपस लाने की तैयारी में है। जिससे फंडिंग और गलत तरीके से स्टूडेंट्स से ली है फीस को लेकर जानकारी ली जाएगी।
तीन दिन पहले जम्मू कश्मीर में आरोपी जसीर बिलाल वानी के पिता द्वारा आग लगाकर सुसाइड करने के बाद नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने अपनी जांच स्ट्रेटजी बदल दी है। अब ‘टारगेटेड लिंक वाले व्यक्ति पर फोकस किया जाएगा। यानी बिना पुख्ता सबूत के किसी को भी एक घंटे से ज्यादा नहीं रोका जा रहा।

