पंचकूला: हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को लिंगानुपात में सुधार न कर पाने वाले 2 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लिंगानुपात में सुधार करने में बरती गई लापरवाही और लिंगानुपात की दर गिरने के कारण सिरसा जिले के पीएचसी जोतांवाली की मेडिकल अफसर डॉ अनीषा और सोनीपत के हलालपुर के एसएमओ को सस्पेंड किया है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने कम लिंगानुपात वाले 6 जिलों सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर, चरखी दादरी, मेवात और झज्जर के DC और SP से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की। उन्हें सिविल सर्जनों के साथ मिलकर लिंगानुपात बढ़ाने के लिए सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए।
उन्होंने DC को अवैध गर्भपात के मामलों की रिवर्स-ट्रैकिंग करवाने और पूरे मामले की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने कहा कि एक गायनेकोलॉजिस्ट को 2 से ज्यादा सेंटर्स पर अबॉर्शन की परमिशन नहीं हो।

