अंबाला कैंट: “सतगुरु नानक परगट्या, मिटी धुंध जग चानण होया” के पावन संदेश के साथ आईकिड्ज़ प्ले एंड प्री स्कूल, डिफेंस कॉलोनी, अंबाला कैंट में गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हें-मुन्नों ने गुरुद्वारा साहिब, डिफेंस कॉलोनी में सिमरन और मूल मंत्र का उच्चारण किया। बच्चों ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं — सच्चाई, सेवा और समानता के मार्ग — पर आधारित व्याख्यान भी प्रस्तुत किया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह दिन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का संदेश है — सार्थक और स्वार्थरहित जीवन जीने की प्रेरणा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सच्चे पातशाह जी से अरदास की कि वे सबका भला करें और सभी को अपनी ओट प्रदान करें।
(आईकिड्ज़ प्ले एंड प्री स्कूल, डिफेंस कॉलोनी, अंबाला कैंट की ओर से सभी को गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव की हार्दिक बधाई।)

