पंजाब के मोगा की बेटी हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर विमेंस वर्ल्ड कप जीत लिया। जैसे ही भारत ने जीत हासिल की, मोगा में जश्न का माहौल बन गया। लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई। पटाखे फोड़े।
लोगों ने हरमनप्रीत कौर को लेडी कपिल देव बताया। उन्होंने मैच के आखिरी कैच की तुलना 1983 के आइकॉनिक कैच से की।
दरअसल ,1983 में जब कपिल देव ने फाइनल में विव रिचर्ड्स का कैच पकड़ा था, तब भारत ने पहली बार वर्ल्डकप जीता था। ठीक वैसा ही नजारा रविवार को देखने को मिला। महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी कैच उसी अंदाज में पकड़ा।

हरमन में कपिल देव नजर आ रहा था
मोगा के मट्टा ने कहा कि जो काम हम 2017 में नहीं कर पाए थे, वो काम आज हरमनप्रीत ने पूरा कर दिया। मोगा की बेटी ने कमाल कर लिया। बेशक हरमनप्रीत ने 20 रन बनाए। लेकिन कप्तानी बहुत अच्छी की। हमारी हरमनप्रीत आज लेडी कपिल देव बन गई। हमें उसने कपिल देव नजर आ रहे थे। 1983 में कपिल देव ने भी इसी तरह से मैच को पलट दिया था।
शेफाली को बॉल थमाना टर्निंग पॉइंट
मट्टा ने कहा कि हरमन की कप्तानी की समझ इसी से पता चलती है कि उसने ऐन वक्त पर शैफाली को बॉल दी और यही मैच का टर्निंग पॉइंट रहा। यही एक अच्छे कप्तान की क्वालिटी होती है। हमें अपनी बेटी पर गर्व है।

