हिसार (राजेश सलूजा): भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा बरवाला द्वारा आशा दीप पब्लिक स्कूल बरवाला में बड़े हर्षौल्लास से विद्यार्थियों संग दीपावली मनाई गई। भारत विकास परिषद् विवेकानंद शाखा बरवाला के सदस्यों द्वारा वहां होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा अतिथियों के स्वागत हेतु रंगोली भी बनाई गई।

भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा बरवाला द्वारा विद्यार्थियों को मिठाई भी वितरित भी की गई। विद्यालय की निदेशक एवं प्राचार्य और महिला प्रमुख कुमारी आशा चूघ ने बताया कि आज भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा बरवाला के सभी उच्च सदस्य हमारे विद्यालय में दिवाली का पर्व मनाने हेतु पहुंचे है। इनका इस कार्यक्रम में हार्दिक स्वागत है। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा बरवाला हमारे विद्यालय में अक्सर ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में पहुंचती रही है। जिस से विद्यालय की गतिविधियों को चार चांद लगे है। आज दिवाली का पर्व मनाया गया। जिसमें बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित करवाई। प्रभु श्री राम के आगमन से हर दिल हर जन में खुशी की लहर है। माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी सबको प्राप्त हो। इस अवसर पर पार्षद मीनू शर्मा वार्ड नंबर 4,मास्टर सुदर्शन खुराना,मंडल मीडिया प्रभारी भाजपा राजेश सलूजा,महेश कक्कड़ हर्ष पटनेजा, शीतू रानी, ममता, रवीना ,रेखा सैनी सहित संस्था के सदस्य,विद्यालय स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

