जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर में जैसलमेर-जोधपुर हाईवे मंगलवार दोपहर 3.30 बजे चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई। 20 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। इनमें 19 की जैसलमेर और 79 साल के हुसैन खां की जोधपुर में मौत हुई। हादसे में 2 बच्चों, 4 महिलाओं समेत 15 लोग झुलस गए। झुलसे यात्रियों को तीन एंबुलेंस से जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल लेकर गए। जहां से सभी को जोधपुर रेफर कर दिया।

अधिकांश यात्री 70 प्रतिशत तक झुलसे हैं। बस में 57 लोग सवार थे। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कलेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि इस हादसे के बाद बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी। बस में बाकी बची सवारियों की बॉडी है। हादसे में मरने वालों की पहचान DNA टेस्ट से होगी। इसके लिए कलेक्टर ने मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की अपील की है। शवों की पहचान के लिए अहमदाबाद प्लेन क्रैश की तरह प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

