प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा दौरा रद्द हो गया है। वह 17 अक्टूबर को सोनीपत में रैली को संबोधित करने वाले थे। यह रैली प्रदेश की नायब सरकार के एक साल पूरा होने के अवसर पर की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक ऐन मौके पर PM का कार्यक्रम रद्द किया गया है। हालांकि, सरकार की तरफ से आधिकारिक तौर पर इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। सूत्रों के मुताबिक IPS वाई पूरन कुमार के सुसाइड के बाद से प्रदेश में बना माहौल इसकी वजह हो सकता है। दूसरी वजह त्योहारी माहौल की व्यस्तता भी मानी जा रही है।
सोनीपत की राई एजुकेशन सिटी में रैली की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। सोमवार शाम को करीब 6 बजे CM नायब सैनी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। यहां CM ने कहा कि भाजपा सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। PM का स्वागत होगा। हरियाणा के लोगों के साथ PM का काफी स्नेह व प्यार है, इसलिए वो लगातार यहां आते रहे हैं।

