पंजाब के तापमान में हल्की गिरावट जारी है। तापमान 24 घंटों में 0.7 डिग्री गिरा है, लेकिन ये सामान्य से अभी भी 1.9 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने सर्दियों को लेकर भविष्यवाणी की है कि इस साल सर्दियां ठिठुरन-भरी रहने वाली हैं। कड़ाके की ठंड पड़ेगी व उत्तर भारत में धुंध भी असर डाल सकती है।
वहीं, बीते 24 घंटों में राज्य का सर्वाधिक तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो बठिंडा में रिकॉर्ड हुआ। आज अधिकतर शहरों का तापमान 30 पार हो गया है। अमृतसर का तापमान 30.9 डिग्री, लुधियाना का 31.1 डिग्री, पटियाला 32.6 डिग्री, पठानकोट का 30.9 डिग्री, बठिंडा का 34.2 डिग्री, गुरदासपुर का 30.5 डिग्री, एसबीएस नगर का 29.6 डिग्री, फाजिल्का का 32.2 डिग्री दर्ज किया गया है।
जानें अगले 15 दिन कैसा रहेगा मौसम
पंजाब में आने वाले सप्ताह के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान उत्तरी और पूर्वी जिलों में 28-30 डिग्री सेल्सियस तथा बाकी राज्य में 30-32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जो सामान्य से कम या काफी कम रहेंगे। न्यूनतम तापमान पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर और रूपनगर में 12–14 डिग्री सेल्सियस और अन्य जिलों में 14-16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जो सामान्य से सामान्य अथवा कम होंगे।
17 से 23 अक्टूबर में दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों का अधिकतम तापमान 32–34 डिग्री सेल्सियस, केंद्रीय व दक्षिण-पूर्व जिलों में 30–32 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी-पूर्वी हिस्सों में 28–30 डिग्री सेल्सियस संभावित है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य या उससे कम ही रहेंगे। पूरे राज्य में मौसम शुष्क और तापमान में गिरावट रहने का अनुमान है।
राज्य के प्रमुख शहरों का तापमान
अमृतसर- आसमान साफ रहेगा व धूप खिलेगी। तापमान 18 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है।
जालंधर- आसमान साफ रहेगा व धूप खिलेगी। तापमान 18 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है।
लुधियाना- आसमान साफ रहेगा व धूप खिलेगी। तापमान 18 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है।
पटियाला- आसमान साफ रहेगा व धूप खिलेगी। तापमान 18 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है।
मोहाली- आसमान साफ रहेगा व धूप खिलेगी। तापमान 19 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है।

