अमृतसर: पंजाब के तापमान में बीते 24 घंटों के दौरान 0.4 डिग्री तापमान के साथ हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। इस बढ़ौतरी के बाद राज्य का तापमान सामान्य से 3 फीसदी कम बना हुआ है। बीते दिनों हुई बारिश व एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में रातें ठंडी हैं और दिन का तापमान कम है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया, जहां तापमान 33.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जबकि अधिकतर शहरों का अधिकतम तापमान अभी भी 30 डिग्री से कम बना हुआ है। जबकि लुधियाना का तापमान 30.6 डिग्री, पटियाला का तापमान 30.7 डिग्री, बठिंडा का तापमान 31 डिग्री और रूपनगर का तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
इसके अलावा अमृतसर का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री, पठानकोट का तापमान 29.3 दर्ज, गुरदासपुर का 28.5 डिग्री, एसबीएस नगर में 28.5 डिग्री, फाजिल्का 29.6 डिग्री, फिरोजपुर का 29 डिग्री, होशियारपुर 28.5 डिग्री और मोहाली का 29.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

