Thursday, October 9, 2025
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home चंडीगढ़

चंडीगढ़ में इमिग्रेशन कंपनी मालिक समेत 3 गिरफ्तार: 2 पिस्टल-7 कारतूस बरामद

1.20 लाख में खरीदे, तस्कर ने यूपी से मंगवाए थे हथियार

September 20, 2025
0
चंडीगढ़ में इमिग्रेशन कंपनी मालिक समेत 3 गिरफ्तार: 2 पिस्टल-7 कारतूस बरामद

चंडीगढ़ में क्राइम ब्रांच की टीम ने इमिग्रेशन कंपनी के मालिक समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 2 पिस्टल और 7 कारतूस मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में आर्म्स एक्ट की धाराओं 25/54/59 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीमाजरा पीपलीवाला टाउन निवासी अरविंदर सिंह उर्फ नानू, मोहाली के गांव भाकरपुर निवासी मंटू और इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले पवन के रूप में हुई है। वहीं पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़ा गया आरोपी जेल पहले भी जा चुका है और वो अक्सर गैंगस्टर काली से भी मिलता था।

ऐसा दबोचा आरोपी

डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर था। इसी दौरान किशनगढ़ चौक के पास सूचना मिली कि एक युवक पवन निवासी इंदिरा कॉलोनी, मनीमाजरा, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घूम रहा है। पुलिस ने आईटी पार्क स्थित टेक महिंद्रा रोड के पास नाका लगाया और सुबह करीब 6:35 बजे पवन को पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर उसके लोअर की जेब से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस (8 एमएम केएफ मार्का) बरामद हुआ। जिस पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में लिया 2 साथियों का नाम

जांच के दौरान आरोपी पवन ने खुलासा किया कि उसने 2 हथियार उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिला निवासी अभिषेक नामक व्यक्ति से खरीदे थे। एक हथियार और 4 कारतूस उसने सेक्टर-17 चंडीगढ़ स्थित एक इमिग्रेशन ऑफिस के मालिक को अपने दोस्त नोनू के जरिए बेचे थे, जबकि दूसरा हथियार और एक कारतूस अपने पास रखे थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पवन के बयान पर कार्रवाई करते हुए 2 और आरोपियों अरविंदर सिंह उर्फ नानू और इमिग्रेशन कंपनी EV-वीजा के मालिक मंटू को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर इंदिरा कॉलोनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास से अरविंदर सिंह उर्फ नानू से 2 कारतूस 8 एमएम और मंटू से कच्चा रास्ता, जीरी मंडी, सेक्टर-39, चंडीगढ़ से एक देसी पिस्तौल, मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

1.20 लाख में खरीदी पिस्तौल

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पवन ने जो एक पिस्टल इमिग्रेशन के मालिक मंटू को 1 लाख 20 हजार रुपए में बेची थी और मंटू ने ये पिस्तौल फिलहाल अपना शौक पूरा करने के लिए ली थी। उसे पिस्तौल रखने और अपने दोस्तों को उसे दिखाने का शौक था, लेकिन ये शौक उसे महंगा पड़ गया।

SendShare196Tweet123Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.