चंडीगढ़: रविवार सुबह से चंडीगढ़ में रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। एक दिन पहले ही सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया था, जिसके बाद प्रशासन ने दोनों फ्लड गेट खोल दिए। इससे पानी पास के गांवों में घुस गया और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान से एक फुट ऊपर पहुंच गया था। हालांकि करीब 14 घंटे बाद शाम को पानी कम हुआ तो प्रशासन ने फ्लड गेट बंद कर दिए। किशनपुरा गांव समेत अन्य जगहों पर भरा पानी भी धीरे-धीरे उतरने लगा और लोगों ने राहत की सांस ली।
अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम सोमवार: हल्की से मध्यम बारिश, उमस बनी रहेगी।
मंगलवार: तेज बारिश की संभावना, तापमान सामान्य से नीचे रहेगा।
बुधवार: बादल छाए रहेंगे, बीच-बीच में बूंदाबांदी।