Friday, October 10, 2025
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home चंडीगढ़

पंजाब यूनिवर्सिटी की लिफ्ट में फंसी छात्राएं: आधे घंटे तक डर-घुटन के कारण चिल्लाती रहीं

फोन करने पर भी नहीं मिला अधिकारियों से रिस्पॉन्स

August 28, 2025
0
पंजाब यूनिवर्सिटी की लिफ्ट में फंसी छात्राएं: आधे घंटे तक डर-घुटन के कारण चिल्लाती रहीं

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हॉस्टल नंबर-3 (सरोजिनी हाल) की लिफ्ट अचानक बीच में ही बंद हो गई। उस समय लिफ्ट के अंदर दो छात्राएं थीं, जो अचानक अंधेरे में फंस गईं। घबराकर वे जोर-जोर से चिल्लाने लगीं और मदद की गुहार लगाने लगीं। शोर सुनकर रिसेप्शन पर मौजूद एक छात्रा ने तुरंत हॉस्टल स्टाफ को सूचना दी। स्टाफ ने लिफ्ट खोलने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। हालात बिगड़ते देख पुलिस को बुलाना पड़ा। करीब आधे घंटे तक चली कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार लिफ्ट का दरवाजा खोला गया और दोनों छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाहर निकलते ही उन्होंने राहत की सांस ली और बताया कि अंदर अंधेरे में उनका दम घुट रहा था।

लाइट गई तो चिल्लाने की आवाज सुन घबराई छात्रा

घटना रात बुधवार रात करीब 10 बजे की है। हॉस्टल नंबर-3 में रहने वाली छात्रा अलका रिसेप्शन पर बैठी थी, तभी अचानक लाइट चली गई। उसी दौरान उसे चीखने की आवाज सुनाई दी। शुरू में उसे लगा कि शायद कोई बाहर शोर कर रहा है, लेकिन ध्यान से सुनने पर पता चला कि आवाज लिफ्ट के अंदर से आ रही है। अलका ने तुरंत रिसेप्शन पर मौजूद महिला से वॉचमैन को बुलाने को कहा। जब पास जाकर देखा गया तो साफ था कि लिफ्ट के अंदर दो छात्राएं फंसी हुई हैं और लगातार बाहर निकलने की गुहार लगा रही हैं।

प्यास से बेहाल, दम घुटने पर रोने लगीं

अलका और दूसरी छात्राओं ने बताया कि अंदर फंसी लड़कियां प्यास से बेहाल थीं। उन्होंने बार-बार कहा कि उन्हें पानी चाहिए। अलका ने कई बार कोशिश की कि किसी तरह पानी की बोतल अंदर पहुंचाई जा सके, लेकिन लिफ्ट के दरवाजे में जगह इतनी कम थी कि बोतल भी अंदर नहीं जा सकी। बाहर मौजूद स्टाफ लगातार उन्हें दिलासा देता रहा कि घबराएं नहीं और जल्द ही मदद पहुंच जाएगी। लेकिन अंधेरा और घुटन होने से लड़कियां डर के मारे जोर-जोर से रोने लगीं।

आधे घंटे की मशक्कत के बाद खुला दरवाजा

अलका ने तुरंत हॉस्टल नंबर-4 में सूचना दी। वहां से स्टाफ और अन्य छात्राएं मदद के लिए पहुंचीं। सभी ने मिलकर लिफ्ट खोलने की कोशिश शुरू की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पीयू कैंपस में तैनात पुलिसकर्मियों को भी मौके पर बुलाया गया।

करीब आधे घंटे तक लगातार मशक्कत चलती रही। आखिरकार पुलिस और स्टाफ की मदद से दरवाजा खोला गया और दोनों छात्राओं को बाहर निकाला गया। बाहर आते ही दोनों बेहद सहमी हुई थीं। लोगों से बात करते हुए लिफ्ट में फंसी एक छात्रा ने कहा-

QuoteImage

जब हम फंसे हुए थे, तो हमें ऐसा लग रहा था कि जैसे हम अब यहीं अंदर ही फंसकर रह जाएंगे।

लिफ्ट का दरवाजा जब जबरदस्ती खोला गया तो अंदर फंसी छात्राएं दिखाई देने लगीं।

SendShare196Tweet123Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.