पंचकूला: पंचकूला जिले में शुक्रवार सुबह एक 5 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने महज दो घंटे में ढूंढ निकाला। बच्ची सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में अपनी दादी के साथ दवाई लेने गई थी। सुबह 10 बजे अस्पताल की भीड़ में वह दादी से बिछड़ गई। मामले की सूचना परिजनों ने तुरंत सेक्टर-6 थाने में सूचना दी। थाना इंचार्ज भरतू सिंह ने बच्ची की तलाश शुरू की।
पुलिस ने परिजनों काे सौंपी बच्ची
वहीं होमगार्ड जवान प्रदीप और गुरविंदर ने आसपास के इलाकों में छानबीन की। दो घंटे की तलाश के बाद बच्ची सेक्टर-7 मार्केट के पास मिली। पुलिस ने बच्ची को चौकी लाकर परिजनों को सौंप दिया। रामगढ़ के परिवार ने पुलिस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस की तत्परता से उनकी चिंता दूर हुई। घटना पंचकूला पुलिस की कार्यकुशलता और संवेदनशीलता का उदाहरण है।

