Wednesday, April 1, 2026
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home हरियाणा सिरसा

हरियाणा में एक ही दिन में बाप-बेटे की मौत

बेटे के निधन का पता चला तो पिता का हार्ट फेल हुआ, एक ही दिन में घर से उठीं 2 अर्थियां

July 31, 2025
0
हरियाणा में एक ही दिन में बाप-बेटे की मौत

सिरसा: हरियाणा में सिरसा जिले के एक परिवार को एक ही दिन में 2 सदस्यों की मौत का गम झेलना पड़ा। यहां पहले लंबी बीमारी के बाद बेटे ने दम तोड़ दिया। जब उसकी मौत की सूचना पिता को मिली तो पिता की भी तबीयत बिगड़ गई और शाम तक पिता की भी मौत हो गई। इन दोनों की एक ही दिन अर्थी घर से निकली और सुबह-शाम के अंतराल में दोनों का अंतिम संस्कार हुआ। मृतकों की पहचान 37 वर्षीय सुरेश कुमार और उनके पिता 58 वर्षीय प्रभुदयाल के रूप में हुई है। ये सिरसा के रूपवास गांव के रहने वाले थे। प्रभुदयाल के 5 बच्चे थे, जिनमें सुरेश कुमार सबसे बड़े थे। वहीं, सुरेश कुमार भी शादीशुदा थे और 2 बेटों व 2 बेटियों के पिता थे। परिजनों का कहना है कि प्रभुदयाल को अंतिम समय में पोते और पोतियों की शादी की चिंता थी। इस घटना से पूरा क्षेत्र हैरान रह गया।

लंबे समय से बीमार था बेटा, घर में दवाई खा रहा था

जानकारी के अनुसार, सुरेश कुमार करीब डेढ़ महीने से बीमार थे। उन्हें उल्टी-दस्त की ही समस्या थी, लेकिन अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। जब वह थोड़ा ठीक महसूस करने लगे तो परिजन उन्हें अस्पताल से घर ले आए। हालांकि, उनकी लगातार दवाई चल रही थी। इसके बाद मंगलवार, 29 जुलाई की शाम को सुरेश की अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जब सुरेश की मौत का परिजनों को पता चला तो वे उनके शव को घर न ले जाकर खलिहान ले गए, क्योंकि रात को वह घरवालों को परेशान नहीं करना चाहते थे।

रातभर खलिहान में रखा सुरेश का शव

रातभर सुरेश कुमार का शव खलिहान में रखा गया। इसके बाद सुबह परिजन सुरेश के शव को लेकर पड़ोसी के घर पहुंचे। वहां जब भीड़ जमा होने लगी तो सुरेश के पिता प्रभुदयाल भी मामला जानने के लिए पहुंचे। जब प्रभुदयाल को बेटे की मौत की सूचना मिली तो उसी समय उनकी तबीयत बिगड़ गई। बेटे के शव को देखकर प्रभुदयाल वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद घर के अन्य लोगों को भी सुरेश की मौत का पता चल गया। परिजनों ने सुरेश की मौत पर शोक जताया और उन्हें अंतिम विदाई दी। हालांकि, बेटे की शव यात्रा में पिता प्रभुदयाल नहीं जा सके।

बेटे की चिता को अग्नि देकर लौटे लोगों को पिता की मौत की सूचना मिली

जब, लोग सुरेश की चिता को अग्नि देकर लौटे तो घर आकर पता चला कि प्रभुदयाल की भी मौत हो गई है। जैसे ही प्रभुदयाल की मौत हुई तो इसकी सूचना भी फैल गई। गांव में शोक मनाया गया। इसके बाद बुधवार शाम करीब 4 बजे उनके शव का भी अंतिम संस्कार कर दिया गया।

SendShare196Tweet123Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.