Sunday, March 29, 2026
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home चंडीगढ़

करनाल में कचरे के ढेर से मिला नवजात: घास काट रही महिला ने सुनी रोने की आवाज, प्लास्टिक बैग में था 3 दिन का बच्चा

July 21, 2025
0
करनाल में कचरे के ढेर से मिला नवजात: घास काट रही महिला ने सुनी रोने की आवाज, प्लास्टिक बैग में था 3 दिन का बच्चा

करनाल: करनाल में आज कचरे के ढेर में एक तीन दिन का नवजात बच्चा मिला है। उसे प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर फेंका गया था। गांव की महिला जब खेतों में घास काट रही थी, तभी उसे किसी मासूम के रोने की आवाज सुनाई दी। जब उसने आवाज की दिशा में जाकर कट्टा खोला, तो अंदर नवजात को देखकर हैरान रह गई। उसने तुरंत पुलिस को कॉल किया और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्चे को करनाल के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। जहां उसे बेबी केयर वार्ड में रखा गया है। डॉक्टर उसके स्वास्थ्य की जांच कर रहे है।घटना करनाल के गांव भैणी खुर्द की है, जहां खेतों में बिटोड़े के पास लगे कचरे के ढेर में नवजात बच्चा मिला है।

कचरे में दबा था बच्चा

सोमवार की शाम को महिला रीटा खेतों में घास काटने के लिए गई थी। उसे बिटोडों के पास से एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई थी। वह बिटोडे के पास गई तो कचरे के ढेर पर एक प्लास्टिक का कट्टा पड़ा हुआ था। जब कट्टा खोला तो उसमें ऊपर से कचरा डाला गया था और उसके नीचे नवजात रखा हुआ था। बच्चा लड़का है और महज दो-तीन दिन का लग रहा है। महिला की माने तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं कि बच्चा जीवित बच गया। महिला ने तुरंत शोर मचाया और आसपास के लोगों को मौके पर बुला लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

घास काटने गई थी बहू

गांव के ग्रामीण रमेश ने बताया कि उनकी पुत्रवधु रीटा रोज की तरह घास काटने गई थी। जब उसने रोने की आवाज सुनी, तो वो पहले आसपास देखने लगी लेकिन कोई नजर नहीं आया। बाद में कट्टे से आवाज आने पर जब खोला गया तो नवजात देखकर सभी हक्के-बक्के रह गए। रमेश ने कहा कि यह एक बेहद शर्मनाक और घिनौना कृत्य है। कोई मां ऐसा कैसे कर सकती है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी मनजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने कट्टे से नवजात को बाहर निकाला और तुरंत करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया। डॉक्टरों की टीम फिलहाल नवजात की निगरानी कर रही है और प्राथमिक जांच में उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस जांच अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है और अभी तक बच्चे की हालत सामान्य लग रहे है। गांव की महिला रीटा देवी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह बच्चा किसका है और उसे यहां किसने और क्यों फेंका। आसपास के अस्पतालों व क्लीनिकों में जन्म से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

SendShare196Tweet123Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.