Thursday, October 9, 2025
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home चंडीगढ़

हिसार में XEN-SDO और JE सस्पेंड: डिप्टी स्पीकर बोले- ऊपर से नीचे तक सारा सौदा खराब

कांग्रेस-BJP नेता बोलने को लेकर भिड़े

July 18, 2025
0
हिसार में XEN-SDO और JE सस्पेंड: डिप्टी स्पीकर बोले- ऊपर से नीचे तक सारा सौदा खराब

हरियाणा के हिसार में पब्लिक हेल्थ विभाग के एक्सईएन, SDO और JE को सस्पेंड कर दिया गया। शुक्रवार को आदमपुर में विधानसभा की कमेटी दौरा करने पहुंची। कमेटी ने पब्लिक हेल्थ के सीवरेज लाइन के कामों में कमियों और भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच की। यहां जांच के दौरान कमेटी के चेयरमैन और डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा भड़क गए। उन्होंने कहा कि ऊपर से नीचे तक सारा सौदा खराब कर रखा है। उन्होंने तुरंत तीनों अधिकारियों को सस्पेंड करने के ऑर्डर जारी किए। उधर, डिप्टी स्पीकर के सामने ही आदमपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रप्रकाश के साथ आए कांग्रेस नेता भूपेंद्र कासनिया और भाजपा के महामंत्री आशीष कुमार जोशी भिड़ गए। निरीक्षण के दौरान जोशी ने कासनिया को कहा कि आप कौन हो जो बीच में बोल रहे हो? इसके बाद बात बढ़ गई। कृष्ण मिड्‌ढा ने महामंत्री का बचाव किया तो विधायक चंद्रप्रकाश अपने कार्यकर्ता भूपेंद्र कासनिया के बचाव में आ गए। कृष्ण मिड्‌ढा ने पुलिस को आदेश दिया इसको यहां से हटाओ। इसके बाद भूपेंद्र कासनिया को धक्के देकर दूर हटा दिया गया।

जलभराव की सबसे बड़ी समस्या

आदमपुर में पब्लिक हेल्थ विभाग के कामों में लेट लतीफी और अनियमितताओं को लेकर कई शिकायतें हुईं। विधायक चंद्रप्रकाश बार-बार ये मुद्दा विधानसभा में उठा रहे थे। यहां सबसे बड़ी समस्या जल निकासी न होने की है। हाल ही में हुई बारिश में भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के अनाज मंडी स्थित आवास के सामने पानी भर गया था। इसके अलावा, अन्य सड़कों पर भी बारिश के बाद जलभराव रहता है। आदमपुर में सीवरेज और पेयजल लाइन डालने का काम 2023 में पानीपत की बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बेढंगे तरीके से काम किया। सीवरेज के ईंटों के चैंबर बना दिए गए, जबकि इन्हें सीमेंट से पलस्तर किया जाना था। इसके अलावा, सीवरेज के मेनहोल में ही पानी के कनेक्शन कर दिए गए, जिससे पेयजल लाइन लीक होने से सीवरेज का पानी लोगों के घरों तक पहुंच सकता था।

12 विधायकों की कमेटी दौरा करने पहुंची

इसी शिकायत के बाद शुक्रवार को विधानसभा की कमेटी आदमपुर हलके का दौरा करने के लिए पहुंची। कमेटी में चेयरमैन कृष्ण लाल मिड्‌ढा के अलावा, विधायक मोहम्मद इलियास, लक्ष्मण यादव, नरेश सेलवाल, कपूर सिंह, सतीश कुमार, सतपाल जांबा, मोहम्मद इजराइल, मामन खान, बलवान सिंह दौलतपुरिया, बिमला चौधरी और मंजू चौधरी शामिल रहीं। लोगों ने कमेटी के सामने एक्सईएन कंचन देवी, SDO मोहन लाल और जेई सुरेश ढाका पर आरोप लगाए।

SendShare197Tweet123Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.