Friday, March 27, 2026
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home चंडीगढ़

हरियाणा CET एग्जाम के लिए फ्री बस सेवा मिलेगी: जिलों में छुट्टी कैंसिल, एग्जाम सेंटर पर फोन नहीं ले जा सकेंगे अधिकारी

July 16, 2025
0
हरियाणा CET एग्जाम के लिए फ्री बस सेवा मिलेगी: जिलों में छुट्टी कैंसिल, एग्जाम सेंटर पर फोन नहीं ले जा सकेंगे अधिकारी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने CET एग्जाम के लिए जिला स्तरीय बस अड्डे से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने एवं वापसी की व्यवस्था करने के लिए महाप्रबंधक को निर्देश दिए हैं। हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक ले जाने और वापसी के लिए निशुल्क परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं महिला अभ्यर्थियों के साथ एक पारिवारिक सदस्य को भी सहायक के रूप में फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी। राज्य परिवहन द्वारा सुबह के सत्र के लिए 7:30 बजे और शाम के सत्र के लिए दोपहर 12:30 बजे तक अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

शटल बस सेवा की भी सुविधा मिलेगी

इसके अतिरिक्त, एग्जाम सेंटरों के निकटतम प्वाइंट तक फ्री शटल बस सेवा का संचालन भी किया जाएगा। इस व्यवस्था के लिए रोजाना लगभग 9000 साधारण बसें प्रयोग में लाई जाएंगी। सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि अभ्यर्थी परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक https://hartrans.gov.in/advance-booking-for-cet-2025/ पर जाकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरकर अग्रिम सीट बुकिंग कर सकते हैं। 26 व 27 जुलाई को सीईटी परीक्षा के चलते अभ्यर्थियों के ले जाने और लाने के लिए बड़ी संख्या में बसें लगाई जाएंगी, जिससे आम यात्रियों के लिए परिवहन सुविधा सीमित रहेगी। सरकार ने कहा कि इन दोनों दिनों में नागरिकों से अपील है कि वे केवल विशेष या जरूरी कार्यों के लिए ही यात्रा करें।

CET एग्जाम को लेकर सरकार ने ये दिए निर्देश..

1. एग्जाम सेंटर पर नहीं होगा फोन अलाउड

CET एग्जाम को लेकर देर शाम को हुई मीटिंग में CM सैनी के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने सभी एग्जाम सेंटरों पर कड़ी सिक्योरिटी करने और दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए एग्जाम सेंटर पर छोड़ने के लिए अलग से व्यवस्था के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा केंद्रों में कोई भी अधिकारी व कर्मचारी फोन नहीं ले जा सकेगा।

2. जहां एग्जाम उस जिले में छुट्‌टी कैंसिल

मीटिंग में सीएम के मुख्य प्रधान सचिव ने निर्देश दिए कि 26 व 27 जुलाई को जिला प्रशासन के किसी भी अधिकारी व कर्मचारियों अवकाश नहीं दिया जाएगा। यदि किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को अवकाश दिया गया है तो उसे भी कैंसिल किया जाए। सीईटी परीक्षा के मद्देनजर आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन की अनुपालना सुनिश्चित कर समय रहते सभी तैयारियां पूरी की जाए।

3. जिलेवार हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएं

मुख्य प्रधान सचिव ने कहा कि जिलों में बने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को निर्धारित समयावधि में पहुंचाने के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिलेवार सुविधा हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। यदि किसी भी परीक्षार्थी को कोई परेशानी आती है तो वो उस नम्बर पर संपर्क कर सकेगा। उन्होंने इन नम्बरों को जल्द से जल्द जारी करने के निर्देश दिए।

4. एग्जाम सेंटर की चेकिंग करें अधिकारी

​​​​​​​उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिला प्रशासन के अधिकारी अपने-अपने जिलों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करे, यदि वहां किसी भी प्रकार की कमी है तो समय पर उस कमी को दूर किया जाए। मीटिंग में गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा, स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता उपस्थित थे।

SendShare196Tweet123Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.