हरियाणा में लगातार दूसरे दिन भूकंप आया। शुक्रवार शाम 7 बजकर 49 मिनट पर झटका महसूस किए गए। इसका केंद्र झज्जर रहा और यहां 10 किलोमीटर की गहराई में हलचल हुई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 रही, जिसका असर गुरुग्राम, रोहतक, जींद, रेवाड़ी, सोनीपत और झज्जर में दिखा। इससे पहले, कल (10 जुलाई) को सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर भूकंप आया था। करीब 10 सेकेंड तक झटके लगे थे। तब भी इसका केंद्र झज्जर ही था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 रही थी। भूकंप के झटके गुरुग्राम, रोहतक, पानीपत, झज्जर, हिसार, रेवाड़ी में भी महसूस किए गए थे।

झज्जर में बैंच के नीचे छुपे छात्र कल गुरुवार को भूकंप के बाद झज्जर के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में हड़कंप मच गया। जब झटके लगे तो बच्चे क्लासरूम में पढ़ाई कर कर रहे थे। कुछ बच्चे क्लासरूम में बैंच के नीचे छुप गए। वहीं कुछ बच्चे तुरंत क्लासरूम से बाहर खुली जगह पर आ गए। हालांकि यहां किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

