दिल्ली में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। यहां रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 थी। इसकी वजह से दिल्ली और NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए। किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

भूकंप सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर आया, जिसके झटके हरियाणा के जींद और बहादुरगढ़ के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के इलाकों में भी 10 सेकेंड तक महसूस किए गए। बीते छह महीने में दिल्ली और NCR में तीसरी बार भूकंप आया है। इससे पहले 19 अप्रैल और 17 फरवरी को भी भूकंप आया था।
प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, कहीं से भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और भूकंपरोधी सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर भूकंपीय जोन-4 में आता है, जो मध्यम जोखिम वाला क्षेत्र है।

